वैदिक गणित क्या है ? जानिए वैदिक गणित के प्रसिद्ध आचार्य दीपक शर्मा जी से
प्रिय दोस्तों नमस्कार,
वैदिक गणित वह प्राचीन विधा है जिसे सीखकर गणित में सामान्य
बुद्धि वाला बच्चा भी गणित का पंडित बन सकता है| वैदिक गणित के ये सुत्र न केवल सीखने में सरल
हैं बल्कि रुचिकर व मनोरंज़क भी हैं| जो छात्र / छात्रा गणित को देखकर नाक - भौं सिकोड़ने लगते
हैं| या जिन्हें गणित
की पुस्तक देखकर ही नींद आने लगती है | वो भी अगर वैदिक गणित को पढना शुरू करेंगे तो स्वयं को
तरोताज़ा महसूस करेंगे |
वैदिक गणित के 3 -4 सुत्र सीख लेने से ही आपके अन्दर गज़ब का आत्मविश्वास जागृत
हो जाएगा | मेरा स्वयं का
अनुभव तो यहाँ तक कहता है कि एक बार पुरे लग्न से आपने इसे सीखना शुरू कर दिया तो
नित्यप्रति आपके अंतर्मन से नये नये सुत्र स्वयम् ही प्रकट होने लगेगे |
वैदिक ज्ञान की उपेक्षा करके हमारे देश व हमारे समाज ने
बहुत भरी कीमत चुकाई है| लेकिन अब समय आ
गया है कि हम पुनः हमारी महान वैदिक संस्कृति व ज्ञान से खुद को प्रकाशमान करे व
आने वाली पीढ़ियों को भी यशस्वी , तेजस्वी व महान ज्ञानी बनाएँ | संकल्प करे कि तन
मन धन वैदिक गणित को हर बच्चे तक पहुँचाना है | इस कार्य में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है |
वैदिक गणित के इस अनुपम ज्ञान को भारतवर्ष के हर विद्यार्थी तक पहुँचाने के
लिए वैदिक गणित शोध संस्थान संकल्पबद्ध है | इसीलिए संस्थान ने अपने शोधों के आधार
पर तैयार सभी सूत्रों को इस पुस्तक में संकलित किया है | पुस्तक को ध्यान से पढ़ें
और अपने मित्रों को भी पढने के लिए प्रेरित करें |
धन्यवाद |
आचार्य दीपक शर्मा
संस्थापक
वैदिक गणित शोध संस्थान
जींद (हरियाणा)
126102
सम्पर्क सूत्र -: 9467657761
Comments
Post a Comment