निखिलम् सूत्र से वर्ग करना सीखें आचार्य दीपक शर्मा जी से
निखिलम् सूत्र से वर्ग करना
वैदिक गणित निखिलम् सूत्र वर्ग (Square) करना : यहाँ हम वैदिक गणित के निखिलम् सूत्र द्वारा संख्याओं का वर्ग करने का अभ्यास करेंगे | वैदिक गणित की यही खास बात है कि इसके सभी सूत्र छोटी बड़ी सभी संख्याओं पर सामान रूप से लागु होते हैं | यानि एक बड़ी संख्या के हल में भी उतना ही समय लेते हैं जितना समय एक छोटी संख्या के हल में लगाते हैं | निखिलम् सूत्र के द्वारा हमने पहले ही अध्याय में गुणा करना सीखा | अब इस अध्याय में हम इस सूत्र का प्रयोग करके किसी भी संख्या जो का वर्ग (Square) करना सीखेंगे | खासकर उन संख्याओं का जो कि आधार संख्या के करीब होगी |
इस सूत्र का प्रयोग करके हम उन संख्याओं का वर्ग शीघ्रता से निकाल सकते है जिनकी आधार संख्या 10 की घात कोई संख्या है जैसे 10,100.1000............ आदि | और जो संख्याएँ इस प्रकार की आधार संख्याओं के करीब भी नही हैं उनका भी वर्ग इस सूत्र के द्वारा निकाला जा सकता है | बस एक step और जोड़ना होगा | इन सभी प्रकार के सवालों को हम आगे के उदाहरणों में स्पष्ट करेंगे | पहले हम आधार संख्याओं 10,100 व 1000............10000 के करीब की संख्याओं का वर्ग करने का तरीका आपको बताते हैं | आइये ये उदाहरण देखते हैं –
उदाहरण : 5
106² = ?
हल : 106×106 = ?
आधार संख्या = 100
आधार संख्या से अंतर = 6
पहला चरण :
अतः 106 आधार संख्या 100 से 6 अधिक है इसलिए 6 का वर्ग उत्तर के अंतिम अंक के तौर पर लिखें | क्योंकि यहाँ आधार संख्या में दो शून्य हैं इसलिए उत्तर के अंतिम 2 अंक ही लिखने हैं यानि 36 अतः उत्तर के अंतिम दो अंक 36 हुए |
6² = 36
अतः उत्तर के अंतिम 2 अंक लिखें
__ / 36
दूसरा चरण : 106 में अंतर यानि 6 को जोड़ दें | (106+6 = 112)
यही उत्तर के पहले 3 अंक हैं
112 / 36
अतः 106² = 11236 उत्तर

अधिक जानकारी के लिए व पुस्तकें मंगवाने के लिए संपर्क करें
आचार्य दीपक शर्मा (विश्व प्रसिद्ध वैदिक प्रचारक)
जींद, हरियाणा
Comments
Post a Comment