वैदिक गणित के निखिलम सूत्र से भाग करना सीखिए
वैदिक गणित के निखिलम सूत्र से भाग करना
उदाहरण : 729÷97 = ?
हल : 729 / 97
आधार संख्या = 100
भाजक संख्या 97 व आधार संख्या 100 का अंतर = 3 यहाँ भाजक आधार संख्या से 3 कम है |
अब भाज्य संख्या खड़ी लकीर द्वारा 2 भागों में बाँट लेते हैं | पहला भाग भागफल के लिए तथा दूसरा भाग शेषफल के लिए होगा | फिर अंतिम हिस्से की संख्या यानि शेषफल वाले हिस्से की संख्या (यहाँ 29) के नीचे अंतर (यहाँ 3) व पहले हिस्से यानि भागफल वाले हिस्से (यहाँ 7) की गुणा करने पर आई संख्या लिखें |
3×7 = 21 , इस 21 को 29 के नीचे लिखें व दोनों को जोड़ दें |
7 / 29
+ 21
________________________________________
50
इस प्रकार हमे 50 प्राप्त होता है | यहाँ 50 भाजक संख्या 97 से छोटा है इसलिए यहाँ पर भाग की प्रक्रिया बंद कर देंगे| यहाँ एक ही चरण में भाग की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो गयी |
अतः भागफल = 7
शेषफल = 50
इस प्रकार आप किसी भी संख्या का भागफल व शेष बड़ी आसानी से ज्ञात कर सकते हैं। सम्पूर्ण पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क करें
पुस्तकें मंगवाने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
सम्पर्क सूत्र
आचार्य दीपक शर्मा
जींद, हरियाणा
9467657761
Comments
Post a Comment