वैदिक गणित में ही संभव है इतनी बड़ी गणना , कैलकुलेटर में तो इतने अंक आयेंगे भी नही ! जानने के लिए पढ़िए पूरी पोस्ट

वैदिक गणित में ही संभव है इतनी बड़ी गणना , कैलकुलेटर में तो इतने अंक आयेंगे भी नही ! जानने के लिए पढ़िए पूरी पोस्ट -: वैदिक गणित निखिलम् घन सूत्र ही कर सकता है इतनी बड़ी संख्या का घन | इतनी बड़ी संख्या का घन साधारण गुणा से करना इतना आसान नही होगा | लेकिन यदि एक बार आपने वैदिक गणित निखिलम् सूत्र को जान लिया तो आप बिना कैलकुलेटर के ही इस 5 अंकों की ही नही 10 अंकों की संख्या का घन भी आसानी से कर पाएंगे | जो कि साधारण कैलकुलेटर से भी संभव नही है| वैदिक गणित निखिलम् घन सूत्र का प्रयोग करके नीचे दी गयी 5 अंकों की संख्या का घन Cube ज्ञात करेंगे | उदाहरण : 29996³ = ? घन यानि किसी संख्या की 3 बार उसी से गुणा | 29996×29996×29996 = ? आधार संख्या = 30000 अंतर = -4 पहला चरण : 29996+(-4×2) = 29996-8= 29988 या 29988 / _ _/ _ _ पहले चरण की व्याख्या : पहले चरण की व्याख्या : सबसे पहले प्रश्न संख्या में अंतर के दोगुने को जोड़ें | दूसरा चरण : पहले चरण में हमे संख्या 29988 प्राप्त हुई | और आधार संख्या से यह 12 कम है यानि -12 का अंतर है | और प्रश्न संख्या 29996 में आधार संख्या ...